मंगलवार की तरह आज भी बाजार गिरावट के साथ खुला। जैसे ही घंटी बजी और कारोबार की शुरूआत हुई, वैसे ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) 61 अंक नीचे गिर गया। महीने के आखिरी दिनों की वजह से खुदरा निवेशकों के फंड बेचने से बाजार में कारोबार सुस्त रहा। 30 शेयरों वाले बीएसई में पिछले दिनों आई 280.62 की गिरावट के बाद एक बार फिर 61.40 अंक की गिरावट आई है। 0.29 फीसद की गिरावट की वजह से सेंसेक्स अब 25,923.83 के स्तर पर पहुंच गया है। शुरूआती कारोबार में कैपिटल गुड्स, रियल्टी, धातु और मेडिकल केयर के शेयर गिरावट के साथ खुले। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) में भी 18.60 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 7,730.10 के स्तर पहुंच गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।