शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 61 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान 280.62 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है, जो आज के शुरआत कारोबार 61.40 अंक अथवा 0.29 फीसद की गिरावट के साथ 25,929.83 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 18.60 अंक अथवा 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 7,730.10 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि माह के अंत में डेरिवेटिव सौदों के निपटान के मद्देनजर कोषों एवं निवशकों की ओर से पूंजीगत सामान, रीयल्टी, धातु और स्वास्थ्य क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।