(India)
भारती एयरटेल की अगुवाई में बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में लाभ दर्ज हुआ। डेरिवेटिव खंड के मासिक निपटान से पहले बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 25,850.04 अंक के स्तर तक नीचे चला गया। अंत में सेंसेक्स 96.19 अंक या 0.37 फीसदी के लाभ के साथ 26,087.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्च स्तर 26,113.48 अंक भी छुआ। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 280.62 अंक की गिरावट आई थी। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 42.70 अंक या 0.55 प्रतिशत सुधरकर 7,791.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,707.60 से 7,798.70 अंक के दायरे में रहा। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 81.9 अंक लुढ़का था। सेंसेक्स व निफ्टी में बढ़त में मुख्य योगदान भारती एयरटेल का रहा। उत्साहजनक तिमाही नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत तक चढ़ गया। आईटीसी लि. व डॉ रेड्डीज लैब के शेयरों में भी लाभ रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 लाभ व 7 नुकसान में रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।