नितिन गडकरी से मिले रामचरण बोहरा
(India)
जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाइवे आठ के निर्माण और रखरखाव की दुर्दशा के चलते लोगों को हो रही परेशानी से गडकरी को अवगत कराया। ट्रंासपोर्ट भवन स्थित कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान बोहरा ने उन्हें राजस्थान के पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान का पत्र भी सौंपा और इसके निर्माण की धीमी गति की जानकारी दी। बोहरा ने कहा कि कंपनी को राज्य सरकार पूरी तरह मदद कर रही है। इसके बावजूद इसका निर्माण ढ़ाई साल की देरी से चल रहा है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।