कारोबारी माह के अंतिम दिन गुरुवार को बाजार में सुस्ती छाई है। आज सेंसेक्स 12.25 अंक गिरकर 26087 और निफ्टी 12 अंक गिरकर 7779 के स्तर पर खुला। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त है। अमेरिका में क्यूई 3 में कटौती जारी रहने के संकेत से सोने पर दबाव साफ दिखाई दिया है। कॉमैक्स पर सोना 1296.5 डॉलर पर रहा जबकि चांदी बढ़त के साथ 20.6 पर खुली। रुपये में भी आज गिरावट देखी गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की कमजोरी के साथ 60.24 पर खुला है। बुधवार को रुपया 60.06 पर बंद हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।