फीस एक्ट के विरोध में उतरे निजी स्कूल संचालक, प्रदेश भर के निजी स्कूल बंद
(Amber, Jaipur) फीस बढ़ोतरी पर अंकुश के विरोध में आज निजी स्कूल बंद है। स्कूल संचालक महावीर स्कूल में सभा के बाद विधानसभा तक रैली निकाल रहे हैं। रैली और प्रदर्शन के बाद निजी स्कूल संचालकों की ओर से सीएम के नाम ज्ञापन देकर कमेटी को भंग करने की सिफारिश की जाएगी। क्योंकि कमेटी को निजी स्कूलों की फीस में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। स्कूल संचालकों ने कमेटी अध्यक्ष को हटाने की मांग भी की है। वही निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक भी आंदोलन पर है और वे उद्योग मैदान में धरने पर बैठे हैं। फीस निर्धारण कमेटी की ओर से निजी स्कूलों पर मनमाने तरीके से फीस लागू करने के विरोध में आज कोटा में भी प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद है। कोटा संभाग के चार हजार निजी स्कूल बंद रखे गए हैं। वही कोटा शहर के एक हजार 95 स्कूल बंद है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का आरोप है कि कमेटी ने छोटे स्कूलो की जो फीस निर्धारित की है। उसका कोई मापदण्ड ही नहीं है। ऐसे में कमेटी अध्यक्ष को हटाकर फिर से फीस निर्धारण सही तरीके से किया जाए। वही अभिभावक महासंघ ने बंद का विरोध जताया है और वे फीस निर्धारण कमेटी के समर्थन में उतर आए हैं.......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।