विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठे जनहित के कई मुद्दे,
(Amber, Jaipur) राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल में विधायक हरिसिंह रावत ने सड़क निर्माण से जुड़ा पहला सवाल किया। वही इसके बाद विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने सोयाबीन उत्पादों के प्रोत्साहन और इसके लिए उठाए गए कदमों पर सरकार से जवाब मांगा है। विधायक रामलाल शर्मा ने चैमूं में आंवला मंडी और पैक हाउस के निर्माण की जानकारी मांगी है। तो सूर्यकांता व्यास ने प्रदेश में जैविक व प्राकृतिक खेती से जुड़ा सवाल उठाया। विधानसभा में आज औद्योगिक विवाद राजस्थान संशोधन विधेयक 2014, ठेका श्रम विनियमन राजस्थान संशोधन विधेयक 2014, कारखाना राजस्थान संशोधन विधेयक 2014 और शिक्षु राजस्थान संशोधन विधेयक 2014 पर भी चर्चा की जाएगी...........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।