फीस एक्ट के विरोध में उतरे निजी स्कूल संचालक......प्रदेश भर के निजी स्कूल बंद
(Amber, Jaipur) प्रदेश में आज 37 हजार शिक्षण संस्थाएं हड़ताल पर है। ऐसे में ये मामला विधानसभा में भी उठा। शून्यकाल में विधायक माणिक चंद सुराणा ने स्थगन के जरीए सदन में मामला उठाते हुए सरकार का ध्यान निजी स्कूलों की मनमानी की ओर आकर्षित किया। इस पर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि इसी मनमानी को रोकने के लिए फीस निर्धारण कमेटी बनाई है। सराफ ने कहा कि अब तक 230 स्कूलों की फीस निर्धारित हो गई है जबकि 2 हजार 524 की फीस निर्धारित कर इन स्कूलों से एक माह में आपत्ति में मांगी गई है। शिक्षा मंत्री के अनुसार जिन स्कूलों ने अब तक स्कूल में वसूली जाने वाली फीस का ब्यौरा नहीं दिया उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। सदन में सुराणा ने हर स्कूल के लिए एक ही मापदण्ड से फीस तय करने पर एतराज जताया और क्वालिटी एजुकेशन को होने वाले नुकसान का हवाला देकर इसमें संशोधन की मांग की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।