शेयर बाजार: सेंसेक्‍स 192 अंक टूटकर 2600 से नीचे
(India) कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 25,853.69 अंक के निचले स्तर तक गया, अंत में यह 192.45 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान से 25,894.97 अंक पर बंद हुआ, कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्च स्तर 26,118.88 अंक भी छुआ, सेंसेक्‍स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में रहे, जबकि 6 लाभ में रहे, नेशनल स्टाक एक्‍सचेंज का निफ्टी 7,711.15 अंक तक नीचे जाने के बाद अंत में 70.10 अंक या 0.90 प्रतिशत के नुकसान से 7,721.30 अंक पर बंद हुआ, निफ्टी में 11 जुलाई के बाद यह सबसे बडी गिरावट है, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कल अपने मासिक बांड खरीद कार्यक्रम में 10 अरब डालर की और कटौती करने की घोषणा की है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।