(India)
समीक्षाधीन सप्ताह में सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक को छोड़कर अन्य का बाजार पूंजीकरण घटा। इनमें टीसीएस, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी व कोल इंडिया शामिल हैं। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 17,334.74 करोड़ रपये घटकर 4,92,904.10 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों में सबसे ज्यादा घाटे में यही रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 13,978.9 करोड़ रुपये घटकर 3,16,421.99 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं ओएनजीसी को सप्ताह के दौरान 12,533.79 करोड़ रुपये का घाटा हुआ और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,30,455.81 करोड़ रुपये रह गया। कोल इंडिया के बाजार पूंजीकरण में सप्ताह के दौरान 10,579.91 करोड़ रपये की गिरावट आई और यह 2,27,041.72 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 5,851.74 करोड़ रुपये घटकर 2,78,455.22 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 4,709.18 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 1,96,553.07 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एसबीआई की बाजार हैसियत 4,613.82 करोड़ रुपये कम होकर 1,82,119.04 करोड़ रुपये रह गई। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 3,901.69 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 1,62,875.92 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 689.08 करोड़ रुपये घटकर 1,91,814.98 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं इस रख के उलट बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 71.54 करोड़ रुपये बढ़कर 1,70,729.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस शीर्ष दस कंपनियों की सूची में पहले स्थान पर बनी रही। उसके बाद क्रमश: ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक व एचडीएफसी का नंबर आता है। बीते सप्ताह सेंसेक्स में 646 अंक व निफ्टी में 188 अंक का नुकसान दर्ज हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।