स्कूलों के एकीकरण के विरोध में उतरी कांग्रेस....
(Amber, Jaipur) कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों के एकीकरण और समानीकरण को संसद में पारित अधिनियम का उल्लघंन बताया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा कि स्कूलों के एकीकरण का कदम प्रदेश की शिक्षा के लिए प्रतिगामी साबित होगा। वहीं दरस्त इलाकों में बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र शिक्षक भर्ती की बात कही थी। लेकिन एकीकरण से 50 हजार शिक्षक अधिशेष हो जाएंगे। ऐसे में शिक्षक भर्ती पर भी सवाल खडे होते है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।