शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 128 अंक मजबूत
(India) इसके अलावा एशियाई बाजार के सकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान 606.58 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 128.14 अंक अथवा 0.50 फीसदी के सुधार के साथ 25,608.95 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 38.20 अंक अथवा 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 7,640.80 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से रीयल्टी, बैंकिंग और धातु क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में सुधार आया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।