आम आदमी के लिए महंगा हुआ लो फ्लोर का सफर, एक से पांच रुपए तक बढ़ा किराया
(Amber, Jaipur) जयपुर के लोगों को अब लो फ्लोर बसों की यात्रा महंगी पड़ेगी। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने आज से किराए में एक से पांच रूपए तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा एसी बस सर्विस को फिर से अलग कर दिया गया है। नॉन एसी बस से सांगानेर से छोटी चैपड़ की यात्रा पहले जो 15 रूपए में हो जाती थी, अब इसके लिए लोगों को 17 रूपए चुकाने होंगे। जेसीटीएसएल के अधिकारियों विधानसभा चुनाव के बाद ही लो फ्लोर बसों का किराया बढ़ाने की सिफारिश की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।