जयपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मेहरबान हुआ मानसून,
(Amber, Jaipur) राजधानी में आज भी बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की आशंका जताई है। रविवार को भी जयपुर में छितराई बारिश दर्ज की गई। रविवार को आधे शहर में बूंदाबांदी तो आधे शहर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया तो कुछ स्थानों पर जाम लग गया। सांगानेर, चारदीवारी, जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, मालवीय नगर में अच्छी बारिश हुई। जबकि विद्याधर नगर, बनीपार्क, झोटवाड़ा इलाके में बूंदाबांदी होकर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार सांगानेर एयरपोर्ट पर 21.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि जेएलएन मार्ग पर 16.4 और कलेक्ट्रेट पर केवल 2 मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान कुछ इलाकों में विद्युत सिस्टम में फॉल्ट और ट्रिपिंग के बाद बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।