भगवान शिव की आराधना का विशेष दौर, अंतिम सोमवार को शिवमय हुए शिवालय
(Amber, Jaipur) भगवान शिव के पावन महीने सावन में आज अंतिम सोमवार है। सोमवार भगवान शिव को खासा प्रिय है और आज सुबह से शिव मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बम बम भोले और हर हर महादेव की गूंज के बीच शिवमंदिर पूरी तरह शिवमय हो चुके हैं। श्रद्धालु मंदिरों में आज भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें खुश करने में जुटे है। सुबह से शिवालयों में भोलेनाथ के जयकारे गूंज उठे। आज शाम भोले बाबा के मंदिरों में विशेष मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएगी। दूसरी ओर अंतिम सोमवार होने के चलते अलसुबह से मंदिरों में कावड़ियों का तांता लगा हुआ है और वे तीर्थस्थलों से लाए गए पानी से भोले बाबा का अभिषेक करने में जुटे हुए हैं। कावड़ियों के चलते शहर की सड़कें भी पूरी तरह शिवमय नजर आई और वातावरण में हर हर शिव की गूंज सुनाई दी,,,,वही सावन के अंतिम सोमवार पर आज सुबह से जयपुर के प्रमुख शिव मंदिरों में माहौल शिवमय हो गया है। आप देख हैं ताड़केश्वर मंदिर और झारखंड महादेव मंदिर का नजारा। जहां सुबह से शिवभक्त भोले बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। वे बाबा का पंचामृत से अभिषेक कर आक धतूरा और भांग अर्पित कर रहे हैं और अपनी मनचाही मनोकामना मांग रहे हैं,,,सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस मौके पर राजे ने महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक किया और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री राजे ने महालेश्वर महादेव से प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। सीएम राजे का हरिसिद्ध, कालभैरव और ओमकारेश्वर में दर्शन के बाद आज देर शाम तक जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।