सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. इंफोसिस (3.66 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.12 फीसदी), एसएसएलटी (2.44 फीसदी), विप्रो (2.42 फीसदी) और मारुति सुजुकी (2.40 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सन फार्मा (0.98 फीसदी), एचडीएफसी (0.81 फीसदी), भारतीय एयरटेल (0.71 फीसदी), सिप्ला (0.35 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.26 फीसदी). नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.95 अंकों की तेजी के साथ 7,639.55 पर खुला और 81.05 अंकों यानी 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 7,683.65 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,694.80 के ऊपरी और 7,622.05 के निचले स्तर को छुआ. बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई. मिडकैप सूचकांक 82.48 अंकों की तेजी के साथ 9,196.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 108.78 अंकों की तेजी के साथ 9,999.75 पर बंद हुआ.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।