शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 61 अंक मजबूत
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 242.32 अंकों की मजबूती दर्ज की गई थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 61.03 अंक अथवा 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 25,784.19 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 13.95 अंक अथवा 0.18 फीसद की मजबूती के साथ 7,697.60 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से पहले कोषों एवं निवेशकों की ओर से वाहन, बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने से सेंसेक्स में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।