निजी शिक्षण संस्थाओं के फीस निर्धारण कमेटी की बैठक आज........
(Amber, Jaipur) निजी शिक्षण संस्थाओं के फीस निर्धारण कमेटी की मंगलवार को शिक्षा संकुल में बैठक होगी। इसमें कमेटी को लेखा जोखा नहीं देने वाले निजी स्कूलों में फीस वसूली पर रोक लगने का निर्णय हो सकता है। यह प्रस्ताव मीटिंग के एजेंडा में शामिल किया गया है। फीस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कमेटी की मीटिंग में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के एक निर्णय के आधार पर लेखा जोखा नहीं देने वाले निजी स्कूलों में फीस वसूली पर रोक लगाई जा सकती है। कमेटी की इस मीटिंग में पिछली बैठक के निर्णयों की क्रियान्विति पर चर्चा होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।