खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की कार्यशाला......
(Jaipur, Rajasthan) खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हेमसिंह भडाना ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 6 माह के भीतर खाद्य सुरक्षा योजना में पारदर्शिता लाई जाए ताकि पात्र लोगों को योजना का भरपूर लाभ मिल सके। भडाना ने इसके साथ ही 15 अगस्त से शुरू होने जा रही भामाशाह योजना में राशन कार्ड वैरिफिकेशन के लिए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। हेमसिंह भडाना सचिवालय में आयोजित खाद्य विभाग के अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। सचिवालय कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित इस कार्यशाला में विभाग के सभी अधिकारी...राजस्थान राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी.. सभी जिला रसद अधिकारी भी शामिल थे जिसमें सतर्कता ..और कन्ज्यूमर अफेयर्स के जिला रसद अधिकारी भी शामिल थे...कार्यशाला में खाद्य आपूर्ति निगम के सभी जिला प्रबंधक भी मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।