कारोबारियों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा में बैंकों के पास ऋण देने योग्य नकदी का प्रवाह बढ़ाने के उपाय से बाजार की धारणा पर अनुकूल असर पड़ा है, केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन साविधिक तरलता अनुपात में 0.50 प्रतिशत की कमी कर इसे 22 प्रतिशत करने से अब बैंकों को सरकारी प्रतिभूतियों में अनिवाय निवेश कम करना पड़ेगा और इससे उनके पास 40,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी ऋण देने के लिए सुलभ हो सकती है, सेंसेक्स सुबह मजबूती के रुख के साथ खुला. कारोबार के दौरान 25,562.36 तक लुढ़कने के बाद यह अंतत: 184.85 अंक की वृद्धि दिखाता हुआ 25,908.01 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में सोमवार को 242.32 अंक की वृद्धि दर्ज की गई थी. इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 62.90 अंक चढ़कर 7746.55 अंक पर बंद हुआ. यह कारोबार के दौरान 7752.45 और 7638.05 के दायरे में रहा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।