यूपी के गवर्नर रामनाईक को सौंपा राजस्थान का अतिरिक्त कार्यभार...
(Rajasthan, India) राजस्थान की राज्यपाल मार्गेरट आल्वा का कार्यकाल मंगलवार को पूरा होने के बाद वो एयरपोर्ट से बैंगलोर के लिए निकल गई । इससे पहले उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड और सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिनन्दन किया। चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड ने आल्वा के पति निरंजन अल्वा को भी पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनन्दन किया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सुनील अरोडा ....अतिरिक्त मुख्य सचिव राज्यपाल ए मुखोपाध्याय...पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज...प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन अजीत कुमार सिंह....प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज शर्मा....अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित राजभवन और सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मारग्रेट अल्वा की जगह उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक को राजस्थान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 16 अप्रैल 1934 को सांगली महाराष्ट्र में जन्मे राम नाईक मुंबई उत्तर संसदीय सीट से पांच बार चुनाव जीते। 2004 में राम नाईक कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता गोविन्दा से चुनाव हार गए थे। 2009 में राम नाईक का मुकाबला शिवसेना के संजय निरूपम से था। भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके राम नाईक ने जुलाई 2014 से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाल लिया। नाईक भाजपा की सरकारों में केन्द्रीय मंत्री भी रहे हैं। केन्द्र में मंत्री रहने से पहले वो पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और जब वे केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री थे तब उन्होंने दैनिक यात्रियों के हित में बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।