खाद्यमंत्री हेमसिंह भडाना ने स्वीकारी प्रदेश में महंगाई की बात,
(Jaipur, Rajasthan) विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद सचिवालय में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना की अध्यक्षता में आज राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक हुई। जिसमें खाद्य और आपूर्ति राज्यमंत्री हेमसिंह भडाना ने स्वीकार किया है कि राज्य में महंगाई है। लेकिन फिलहाल वो नियंत्रण में है। भडाना के कहा कि राज्य सरकार के पास स्टाॅक सीमा निर्धारित करने का अधिकार है। यदि महंगाई में और बढ़ोतरी होती है तो राज्य सरकार जल्द ही स्टाॅक सीमा को निर्धारित करने का निर्णय लेगी। आपको बता दें कि वस्तुओं के स्टाॅक को महंगाई बढ़ने की मुख्य वजह मानी जा रही है। वही सचिवालय में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान और पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया भी अपने अपने विभागों की बैठक ली

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।