(India)
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच यूक्रेन में हालात बदतर होने की आशंका ने बाजार धारणा को प्रभावित किया। रुपये में गिरावट का असर भी देखने का मिला। बीएसई के तीस शेयर आधारित सेंसेक्स की शुरआत नकारात्मक रही। कारोबार के दौरान 25,901.68 और 25,621.85 अंक के दायरे में रहने के बाद सेंसेक्स 242.74 अंक की गिरावट के साथ 25,665.27 अंक पर बंद हुआ। बीते दो सत्रों में सेंसेक्स 427 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.50 अंक टूटकर 7,672.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,740.95 और 7,658.95 अंक के दायरे में रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।