एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और फंडों व खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से देश के शेयर बाजार दूसरे दिन भी गिरावट के साथ खुले। वहीं, रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कारोबार के शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 54.13 अंक यानि 0.21 फीसद गिरकर 25,611.14 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स कल 242.74 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 13.30 अंक यानि 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 7,658.75 पर पहुंच गया। ब्रोकरों के अनुसार यूक्रेन संकट और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और फंडों व खुदरा निवेशकों की सतत मुनाफावसूली से देश के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 फीसद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ख्एफडीआई, को मंजूरी देने के बाद इससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। टीटागढ़ वैगन के शेयरों में 4.98 फीसद, कालिंदी रेल निर्माण में 5 फीसद, कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स इंडिया के शेयरों में 4.95 फीसद की बढ़त देखी जा रही है। 13.47 फीसद बढ़त के साथ टेक्समैको रेल इन सबसे ऊपर नजर आ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।