सेंसेक्स 26,000 से नीचे, आईटी शेयरों में गिरावट जारी
(India) सुबह 11 बजे 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66 अंक गिरकर 25,599 पर और 50 शेयरों वाला निफ्टी 19 अंक टूटकर 7,653 पर कारोबार कर रहा है। इधर रुपया, डॉलर के मुकाबले आंशिक तौर पर मजबूत होकर 61.30 पर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो बीएसई आईटी सूचकांक में सर्वाधिक 1.5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह तकनीकी, उपभोक्ता सामन, रियल्टी और हेल्थकेयर सूचकांकों में भी बीएसई में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, बीएसई मेटल, ऑइल ऐंड गैस, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स सूचकांक में सकारात्मक दायरे में कारोबार हो रहा है।
बीएसई ऑटो, बैंकएक्स और पावर सूचकांक में सपाट स्तर पर कारोबार हो रहा है। दूसरी ओर आईटी सेक्टर की प्रमुख वैश्विक कंपनी कग्निजेंट के वार्षिक राजस्व में कमी के अनुमान के बाद आईटी कंपनियों केशेयरों में गिरावट देखी जा रही है। टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो का शेयर 1 से 2 फीसदी तक टूटा है। दवा निर्माता सनफार्मा का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 1 फीसदी टूटा है जबकि सिपला का शेयर 0.4 फीसदी मजबूत हुआ है। एचयूएल, गेल और सेसा स्टरलाइट जैसे बड़े शेयर भी आंशिक रूप से टूटे हैं। वहीं मेटल सेक्टर के शेयरों में ताजा लिवाली देखने को मिल रही है। टाटा स्टील और कोल इंडिया का शेयर 1.7 और 1 फीसदी टूटा है। आरआईएल और ओएनजीसी का शेयर 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि एलऐंडटी व बीएचईएल का शेयर शुरुआती कारोबार में 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।