सरकार के उदयपुर संभाग के दौरे का रोड़मेप तैयार,,,,,,,
(Jaipur, Rajasthan) उदयपुर संभाग में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 16 से 25 अगस्त के बीच होगा और इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आज जयपुर स्थित सचिवालय में अहम बैठक हुई। मुख्य सचिव राजीव महर्षि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव डीबी गुप्ता, एसीएस यूडीएच अशोक जैन, प्रमुख शासन सचिव वित्त सुभाष गर्ग, एसीएस प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश वर्मा और ऊर्जा सचिव आलोक सहित सभी विभागों के प्रमुख शासन सचिव और सचिव मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने बताया कि उदयपुर संभाग के दौरे के दौरान कुल 48 पंचायत समितियों को कवर किया जाएगा। जिसमें जनसुनवाई का पहला चरण छह दिन का होगा। दौरे में अधिकारियों और मंत्रियों के दलों के लिए रूट की विशेष व्यवस्था और तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।