शेयर बाजारों में भारी गिरावट
(India)
इराक व रूस में बढ़े तनाव और कमजोर वैश्विक रुख के बीच फंडों की सतत बिकवाली से देश के शेयर बाजार शुक्रवार को तीसरे दिन भी गिरावट के साथ खुले। रुपये के कमजोर होने का असर भी शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, 274.28 अंक यानि 1.07 फीसद गिरकर 25,314.73 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 319 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 83.35 अंक यानि 1.09 फीसद गिरकर 7,565.90 पर पहुंच गया। बैंकिंग, पीएसयू और ऑयल एंड गैस के शेयरों में 1.63 फीसद तक गिरावट देखी जा रही है। ब्रोकरों के अनुसार इराक व रूस के भीतर बढ़ते राजनीतिक तनाव और अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का असर यहां के शेयर बाजारों पर दिखाई दे रहा है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।