शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 274 अंक कमजोर
(India) इसके अलावा रुपए की विनियम दर में गिरावट से भी शेयर बाजार प्रभावित हुआ। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 319 अंको की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 274.28 अंक अथवा 1.07 फीसद घटकर 25,314.73 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 83.35 अंक अथवा 1.09 फीसद टूटकर 7,565.90 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने और रुपये की विनिमय दर में गिरावट से सेंसेक्स में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।