(Jaipur, Rajasthan)
जयपुर के एसएमएस अस्पताल के रेजीडेंट डाॅक्टर एकबार फिर हड़ताल पर है। गणगौरी अस्पताल में मारपीट के मामले को लेकर दो दिनों से गणगौरी, जनाना और महिला अस्पताल में रेजीडेंट्स की हड़ताल जारी थी। गुरूवार की घटना के बाद एसएमएस, जेकेलोन और अन्य अस्पतालों में भी रेजीडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। इस कारण एसएमएस के वार्डो और आईसीयू में मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजामों का दावा किया है। उधर, घटना से आक्रोशित रेजीडेंट डॉक्टरों ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुभाष नेपालिया के साथ वार्ता की। काफी समझाइश के बाद भी रेजीडेंट काम पर नहीं लौटे। इस दौरान डॉ. नेपालिया ने 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों का निर्धारण करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।