राजस्‍थान के राज्‍यपाल बने राम नाईक, राज्‍यपाल पद की ली शपथ
(Amber, Jaipur) उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार राजभवन मे राज्यपाल पद की शपथ ली। नाईक को चीफ जस्टिस सुनील अंबवानी ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। नाईक को राजस्थान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले नाईक की यहां जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अगवानी की एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।