(Amber, Jaipur)
यूपी के गर्वनर रामनाईक ने राजस्थान के कार्यवाहक राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। राजभवन में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी ने नाईक को पद की शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश का पूरा मंत्रीमंडल, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव राजीव महर्षि, डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज सहित कई प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नाईक को गार्ड आॅफ आर्नर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।