राजधानी जयपुर में शनिवार तड़के 2 बजे से आज सुबह आठ बजे तक जोरदार बारिश हुई। जिससे शहर में चारो तरफ पानी ही पानी हो गया है। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से शहर के सारे नदी नाले उफान पर है। इस मूसलादार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश का आलम ये है कि शहर के सड़कें नदी नालोें का रूप ले चुकी है। रात 2 बजे से शुरू हुई सुबह तक जारी है। बारिश को देखते हुए जयपुर जिला कलक्टर ने शहर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन का आपदा विभाग सक्रिय हो गया है। बारिश के चलते सड़कों का कटाव हो गया है जिससे कई वाहन फंस गए देर रात हरमाड़ा और मालवीय नगर अंडरपास में फंसे वाहनों को जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। इधर जयपुर के जवाहर नगर टीला नम्बर एक से सात तक की बस्तियां जलमग्न हो गई है। वहीं सांगानेर के मदरामपुरा में भी पिछली बार कर तरह पानी भर गया है यहां पिछले साल आई बारिश में भी पानी भर गया था लेकिन यूपीए चैयरपरसन सोनिया गांधी के दौरे के बावजूद भी यहां हालत नहीं सुधरे है । बारिश के कारण ट्रेन की पटरियां पानी में डूब गई है वहीं बस स्टेण्डो पर भी पानी भरा हुआ है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।