(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री सलाहकार परिषद की बैठक हो रही है।बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड,खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना और ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शामिल हैं। इसके अलावे सीएमओ सलाहाकार परिषद के पदाधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।इस बैठक को प्रदेश की आर्थिक विकास दर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में महंगाई कम करने और रोजगारोन्मुखी मॉडल पेश करने संबंधी मामलों को लेकर भी अहम चर्चा होगी। गौरतलब है कि सरकार ने अभी हाल ही में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिहाज से स्किल डेवलपमेन्ट के लिए 40 कंपनियों से एमओयू साईन किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।