एसीबी ने किया जयपुर नगर निगम के एक्सईएन को गिरफ्तार
(Amber, Jaipur) भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (ACB) ने रविवार को जयपुर नगर निगम में अफरशाही के गौरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए 15 लाख रुपए की रिश्‍वत र‍ाशि के साथ एकएक्सईएन को गिरफ्तार किया है। रिश्‍वत की इस रकम के साथ उसे सीईओ एलसी असवाल के घर के बाहर से रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से 45 फाइलें बरामद करने के बाद एसीबी की टीम अब भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई करते हुए पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम के एक्सईएन पुरुषोत्‍तम जैसवानी को सीईओ के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुरुषोत्‍तम के पास निगम के दो जोन की जिम्‍मेदारी है। उसके पास से मिली 40 फाइलें भी इन्‍हीं दो जोनों से संबंधित बताई जा रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।