नगर निगम एक्सईएन की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में जुटी एसीबी,
(Amber, Jaipur) नगर निगम के एक्सईएन पुरुषोतम जेसवानी को एसीबी की ओर से आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के दौरान एसीबी जेसवानी का रिमांड मांगेंगी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रविवार को नगर निगम के एक्सईएन 54 वर्षीय जेसवानी को सीईओ एलसी असवाल के घर के पास 15 लाख रुपए नकद और 46 फाइलों के साथ पकड़ा गया था। जिसके बाद पूछताछ में जेसवानी ने कबूल किया कि ये रािश सीईओ असवाल को देने जा रहा था। ये राशि वर्क ऑर्डर की एवज में निगम ठेकेदारों से वसूल की गई थी। एक्सईएन की गिरफ्तारी के बाद एसीबी असवाल और अन्य अफसरों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसीबी ने एक्सईएन की गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत आज एक्सईएन के बैंक खातों की जांच की जाएगी। वही उसकी ओर से सीईओ का नाम लिए जाने के बाद एसीबी निगम सीईओ से भी मामले में पूछताछ कर सकती है। आपको बता दें कि महापौर ज्योति खंडेलवाल निगम में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार एसीबी जा चुकी है और शिकायत कर चुकी है। महापौर समय समय पर सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।