(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण की साधारण सभा की पहली बैठक हुई। पर्यटन विशेषज्ञ अपने अनुभवों के आधार पर राज्य की पुरासंपदा को विश्व के पर्यटन के नक्शे पर लाए जाने के संबंध में बैठक में राय दी। बैठक में जयपुर स्थित प्रमुख स्मारकों आमेर महल, जन्तर मंतर, हवामहल, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ किला के साथ-साथ राज्य के समस्त संग्रहालयों और पहाड़ी किलों के बारे में विस्तृत विचार विमर्श भी किया गया। बैठक का उद्देश्य धरोहरों को बचाए रखने के संबंध में जरूरी कदम उठाना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।