(India)
भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी की अगुवाई में बाजार में मजबूती आयी। बाजार नियामक सेबी द्वारा रीयल एस्टेट और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिये ‘निवेश ट्रस्ट’ बनाने तथा उसकी सूचीबद्धता के लिये अंतिम दिशानिर्देश को मंजूरी देने से रीयल्टी तथा बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में तेजी आयी। तीस शेयरों वाला सूचकांक 190.10 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,519.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 25,553.44 अंक तक चला गया था। इससे पहले, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इसमें 579 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी। तीस शेयरों में 18 लाभ में जबकि 12 नुकसान में रहे। 50 शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.40 अंक या 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 7,625.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,635.55 से 7,598.60 के दायरे में रहा। बोनांजा पोर्टफोलियो की वरिष्ठ शोध विश्लेषक निधि सारस्वत ने कहा, ‘वाहन तथा बैंकिंग शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आयी..यूक्रेन तथा रूस के बीच तनाव कम होने के बाद वैश्विक बाजारों में सुधार से बाजार धारणा मजबूत हुई।’ कारोबारियों के अनुसार जून का औद्योगिकी वृद्धि आंकड़ा कल जारी होगा। निवेशक इसको लेकर आशावान है। इसके कारण वे खरीद कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।