(India)
जबकि आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 61.22 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 190.10 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 225.27 अंक अथवा 0.88% की तेजी के साथ 25,744.51 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 65.50 अंक अथवा 0.85% बढ़कर 7,691.45 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आईआईपी के जून आंकड़े आने से पहले कोषों एवं निवेशकों की ओर से वाहन, इंफ्रा और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने से सूचकांक में तेजी आई। फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपए की विनिमय दर प्रभावित हुयी। फारेक्स बाजार में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 61.17 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 5 पैसे और कमजोर होकर 61.22 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने और अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से रुपये की विनिमय दर कमजोर हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।