जयपुर की छोटी चैपड़ पर आज से 6 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट,,,,,,,,,,,,
(Amber, Jaipur) जयपुर में छोटी चौपड़ पर बन रहे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए 6 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। अब चांदपोल से छोटी चौपड़ जाने वाले ट्रैफिक को चौपड़ से ही यूटर्न कर लौटना होगा। इसी प्रकार त्रिपोलिया से आने वाले ट्रैफिक को छोटी चौपड़ से यूटर्न करना होगा। किशनपोल बाजार से गणगौरी बाजार और गणगौरी बाजार से किशनपोल बाजार के बीच चलने वाला ट्रैफिक पूर्व की तरह ही रहेगा। डीसीपी ट्रेफिक लवली कटियार ने बताया कि छोटी चैपड़ से चांदपोल बाजार की ओर बरामदों के बाहरी हिस्से पर बैरिकेड लगाए गए हैं। बेरिकेड्स के अंदर खुले रहेंगे,, बरामदों के बाहरी हिस्से में बेरिकेड्स लगाए गए हैं, उन बरामदों में लोग आ-जा सकेंगे। दुकानें खुली रहेंगी। इन बरामदों में से लोग छोटी चौपड़ की ओर क्रॉस कर सकेंगे। यहां जहां से बैरिकेड शुरू होकर खत्म हो रहे हैं, वहां दोनों ओर रैंप बनाए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।