(Amber, Jaipur)
एसीएस प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश वर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय में उदयपुर संभाग के जिला कलक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए चर्चा की गई। इस दौरान सभी विभागों के प्रमुख शासन सचिव और सचिव भी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में मौजूद रहे। यह वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग राज्य सरकार के उदयपुर संभाग में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम से संबंधित थी। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए सभी जिला कलक्टर्स से जहां जनसुनवाई शिविरों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। वहीं मंत्रियों अधिकारियों के रूट चार्ट के बारे में भी चर्चा की गई। संबंधित जिला कलक्टर्स को वीसी के जरिए बताया गया कि 16 से 25 अगस्त के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उदयपुर संभाग को कवर करने का सरकार का लक्ष्य है। इसलिए इस कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के दौरान बताया गया कि इस कार्यक्रम में संभाग की पंचायत समितियों में जनसुनवाई शिविर लगाकर जनता की जन समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।