आरपीएससी के निलंबित बाबू प्रकाश पारचा को एसओजी ने किया कोर्ट में पेश........
(Amber, Jaipur) एसओजी की गिरफ्त में आए आरपीएससी के निलंबित वरिष्ठ लिपिक प्रकाश पारचा को लंबी पूछताछ के बाद एसओजी की टीम ने जयपुर स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। रिमांड अवधि के दौरान पारचा के संबंध अधिकारियों से होने और परीक्षा पास कराने के ऐवज में प्रत्येक अभ्यर्थी से डेढ़ से दो लाख रुपए लेने की बात सामने आई है। एसओजी के एडिशनल एसपी सुनील कुमार ने जनटीवी के साथ खास बातचीत में बताया कि लंबी पूछताछ की गई है, उससे कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। कई अथ्यर्थियों से पैसे लेने की बात भी सामने आई है, अगर जरूरत पड़ी तो दुबारा पारचा को रिमांड पर लिया जाएगा। उधर पारचा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है, उनका कहना है कि उनके घर सिर्फ ओमआर सीट की कार्बन कॉपी मिली है। जिससे उनकी मिलीभगत साबित नहीं होती है। वो निर्दोष है। आपकों बता दें कि आरोपी प्रकाश पारचा कार्यालय के काम से ड्यूटी के तहत जोधपुर, चितौड़, उदयपुर और अन्य शहरों के टूर पर रहता था। इस दौरान वो नौकरी के नाम पर अथ्यर्थियों से संपर्क करता और उसके बाद परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर पैसे एंठता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।