(Amber, Jaipur)
विवादों के बाद सरकार ने जयपुर नगर निगम सीईओ असवाल को पद से हटा दिया । सरकार ने एक आदेश जारी कर असवाल को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है। उनकी जगह ज्ञानाराम सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। नगर निगम के एक्सईएन जैसवानी के एसीबी के हत्थे चढ़ने के बाद इस मामले में असवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। जयपुर नगर निगम के सीईओ लालचंद असवाल के खिलाफ भ्रष्टचार का मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को वाल्मीकी समाज की ओर से असवाल का पुतला फूंका गया। सैकडों वाल्मीकी समाज के लोगों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सीईओ असवाल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए। मामलें की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी । उधर जयपुर महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने भी सीईओ एलसी असवाल की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की है। मेयर ने बताया कि जल्द ही सीईओ की गिरफ्तारी नहीं हुई तो असवाल को सबूत मिटाने का समय मिल जाएगा। गौरतलब है कि रविवार को एसीबी ने नगर निगम के एक्सईएन पुरूषोत्म जेसवानी को 15 लाख रूपए और करीब 47 फाइलों के साथ सीईओ लालचंद असवाल के घर के पास गिरफ्तार किया था। वही इस प्रकरण में सीईओ असवाल भी जांच के दायरें में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।