(India)
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्च स्तर 25,904.98 अंक पर पहुंच गया। अंतिम पहर मामूली मुनाफा वसूली से यह 361.53 अंक की बढ़त लेकर 25,880.77 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7,700 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर गया। यह 101.10 अंक मजबूत होकर 7,727.05 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि जून के आईआईपी आंकड़ों से पहले और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के रुख के बाद रिफाइनरी, बैंकिंग, बिजली, टिकाउ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स का शेयर 5.92 अंक मजबूत हुआ। गेल, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, कोल इंडिया, एलएंडटी, सन फार्मा, सिप्ला, टाटा स्टील, बजाज आटो व भेल में भी तेजी का रुख रहा। ब्रोकरेज फर्म बोनांजा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा, ‘टाटा मोटर्स, अपोलो हास्पिटल्स और आयल इंडिया जैसे कुछ शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। बिजली और फार्मा शेयर भी लिवाली के केंद्र में रहे। कच्चे तेल में नरमी से भी बाजार की धारणा को बल मिला।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।