गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
दो सत्रों की तेजी के बाद देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में पॉवर, कैपिटल गुड्स, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार बीएसई का सेंसेक्स 30.26 अंक यानि 0.11 फीसद की गिरावट केसाथ 25,850.51 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 551.63 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 15.25 अंक यानि 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 7,711.80 पर पहुंच गया। उधर, एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग 0.09 फीसद गिरावट और जापान का निक्कई 0.16 फीसद बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस 0.06 फीसद गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।