(India)
दोपहर 1 बजे, सेंसेक्स 60 अंक गिरकर 25820 और निफ्टी 21 अंक गिरकर 7706 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप 1.75-2 फीसदी लुढ़के हैं। उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों के खिलाफ राज्य सरकार हरकत में आ गई है। बजाज हिंदुस्तान, बलरामपुर चीनी, द्वारिकेश शुगर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग, सिंभावली शुगर्स 7.5-2.7 फीसदी टूटे हैं। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जीवीके पावर को 281.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जीवीके पावर 4.7 फीसदी लुढ़का है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भूषण स्टील को 141.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। भूषण स्टील 5 फीसदी टूटा है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ईआईएल का मुनाफा 37.8 फीसदी घटकर 80.4 करोड़ रुपये रहा। बीईएमएल 5 फीसदी लुढ़का है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 82.4 फीसदी घटकर 21.4 करोड़ रुपये रहा। पंजाब एंड सिंध बैंक करीब 7.5 फीसदी लुढ़का है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ज्योति लैब का मुनाफा 72 फीसदी बढ़कर 42.5 करोड़ रुपये रहा। ज्योति लैब 2.5 फीसदी चढ़ा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।