(Amber, Jaipur)
विद्यार्थी मित्रों के मामले पर उच्च स्तरीय कमेटी की बुधवार को बैठक होगी। बैठक में विद्यार्थी मित्रों के समायोजन पर विचार और चर्चा की जाएगी। बैठक में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड और शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ रहेंगे। विद्यार्थी मित्रो की ओर से कमेटी में शामिल प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चैधरी सहित तीन सदस्य शामिल रहेंगे। बैठक सचिवालय में शाम पांच बजे होगी। विद्यार्थी मित्रों के लिए ये बैठक अहम मानी जा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।