सचिवालय की टंकी पर चढ़े चार कंप्‍यूटर शिक्षाकर्मी, सुसाइड की दी धमकी
(Amber, Jaipur) नौकरी की मांग को लेकर चार लोग बुधवार शाम को सचिवाल की टंकी पर चढ़ गए। इससे पुलिस व प्रशासन सकते में आ गया। मौके पर बचाव टीम जाल लेकर पहुंची। मौके पर एंबुलेंस सहित सभी इंतजाम कर लिए गए। मौके से मिली जानकारी के अनुसार टंकी पर चढ़ने वाले राजपाल सिंह, सुमन कंवर, हंसराज सिंह व मांगी मेघवाल चारों कंप्यूटर शिक्षाकर्मी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।