राजस्थान में भी सीसैट का विरोध हुआ तेज,
(Jaipur, Rajasthan) राजस्थान यूनिवर्सिटी गेट पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठी का शिकार होना पड़ा। मामला सीसैट से जुड़ा हुआ है। जिसे लेकर छात्र संगठन ने विरोध जाहिर किया और आरयू गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन उग्र भी हो गया। और प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया। जिससे यातायात जाम हो गया। प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए छात्रों को प्रदर्शन स्थल से खदेड़ा। हालांकि इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भीे देखने को मिली। छात्रों ने आरोप लगाया कि संघ लोकसेवा आयोग में सीसैट में भाषायी आधार पर हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार के कारण योग्य अभ्यर्थियों का अनुपात लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से सीसैट में सुधार करने और इसे खत्म किए जाने की मांग की। वही पुलिस प्रशासन की ओर से गांधीनगर एसीपी डाॅक्टर तेजपाल ने कहा कि छात्र प्रदर्शन के दौरान आमजन को परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए छात्रों केा खदेड़ा गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।