(Amber, Jaipur)
विद्यार्थी मित्रों के मामले पर उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक हो रही है। जो विद्यार्थी मित्रों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ और शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ की मौजूदगी में विद्यार्थी मित्रों के समायोजन पर विचार और चर्चा की जा रही है। वहीं विद्यार्थी मित्रों की ओर से प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चैधरी सहित कमेटी में शामिल तीन सदस्य बैठक में शामिल हैं। इस बैठक में विद्यार्थी मित्रों का भविष्य तय किया जाएगा। जिससे विद्यार्थी मित्रों को सकारात्मक रुख की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।