बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 25,861.47 अंक पर कमजोर खुलने के बाद और नीचे 25,791.79 अंक तक गया। हालांकि, अंत में सेंसेक्स 38.18 अंक या 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,918.95 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का दो सप्ताह का उच्च स्तर है। इससे पहले 30 जुलाई को सेंसेक्स 26,087.42 अंक पर बंद हुआ था। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 589.81 अंक या 2.33 प्रतिशत चढ़ा है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12.50 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,739.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,695.70 से 7,757.10 अंक के दायरे में रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।